Paper Leak पर सबसे बड़ा प्रहार! Rajya Sabha से पास हुआ नया Exam Law, अब Cheat Mafia की खैर नहीं
देशभर के करोड़ों छात्रों और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Rajya Sabha ने Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 को ध्वनि मत से पारित कर दिया है। अब केवल Paper Leak ही नहीं, बल्कि Answer Key Leak, Fake Admit Card, Computer System Tampering, Exam Manipulation और संगठित Exam Fraud जैसे अपराधों पर भी सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।
अनन्य सोच। सरकार ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 को संसद से मंजूरी दिला दी है। Rajya Sabha में विधेयक पारित होने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कानून केवल Paper Leak तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षा में होने वाले हर तरह के Unfair Means पर सख्ती से रोक लगाएगा।
उन्होंने बताया कि नए प्रावधानों के तहत Question Paper Leak, Answer Key Leak, Fake Website, Fake Admit Card, Answer Sheet Tampering, Computer System Hacking और परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की हेराफेरी को गंभीर अपराध माना जाएगा। सरकार का उद्देश्य लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित करना और Merit-Based Recruitment को मजबूत बनाना है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार लगातार Exam Reforms पर काम कर रही है। कई भर्ती परीक्षाओं में Interview समाप्त किए गए हैं, Online Application System, Provisional Answer Key, मजबूत Cyber Security, AI-Based Face Authentication, Aadhaar Biometric Verification, CCTV Surveillance, Signal Jammer और मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा चुकी है। उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की 46 में से 35 सिफारिशों को लागू भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि National Education Policy 2020 के बाद देश में विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल सीटों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। वहीं Startup India के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर करीब 2.4 लाख पहुंच गई है, जिससे भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Startup Ecosystem बन चुका है।
सरकार का कहना है कि यह कानून केवल अपराधियों पर कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों के विश्वास को मजबूत करने के लिए लाया गया है। आने वाले समय में सार्वजनिक परीक्षाओं को पूरी तरह Transparent, Fair और Technology-Driven बनाने की दिशा में और बड़े सुधार किए जाएंगे।