RIICO Direct Allotment Scheme: 14वें चरण में 203 औद्योगिक भूखण्डों की e-Lottery, 850 करोड़ से अधिक निवेश की संभावना

RIICO की प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 के 14वें चरण में 203 औद्योगिक भूखण्डों की e-lottery हुई। 850 करोड़ से अधिक निवेश और 2,500 से ज्यादा रोजगार की संभावना।

Oct 17, 2026 - 23:23
Oct 17, 2026 - 23:38
 0
RIICO Direct Allotment Scheme: 14वें चरण में 203 औद्योगिक भूखण्डों की e-Lottery, 850 करोड़ से अधिक निवेश की संभावना

अनन्य सोच । राजस्थान में Industrial Investment को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रीको (RIICO) की प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 के 14वें चरण में 203 औद्योगिक भूखण्डों के लिए e-Lottery आयोजित की गई। 18 औद्योगिक भूखण्डों पर शीघ्र निर्णय किया जाएगा। इन भूखण्डों का कुल क्षेत्रफल लगभग 91 एकड़ और अनुमानित मूल्य करीब 128 करोड़ रुपये है।

निवेश और रोजगार की संभावना

इन भूखण्डों के आवंटन से प्रदेश में 850 करोड़ रुपये से अधिक के Investment और 2,500 से अधिक लोगों के लिए Employment Generation की संभावना है।

किन औद्योगिक क्षेत्रों में दिखी निवेशकों की रुचि

14वें चरण में कई Industrial Areas में निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई। धुनवाला (भीलवाड़ा) के 9 भूखण्डों के लिए 25 आवेदन, बोरानाडा एक्सटेंशन (बोरानाडा) के 5 भूखण्डों के लिए 33 आवेदन और थौलाई (जयपुर) के 15 भूखण्डों के लिए 17 आवेदन मिले। इसके अलावा गोगेलाव (नागौर) के 13 भूखण्डों के लिए 16 और श्रीनगर टोडारायसिंह (सवाई माधोपुर) के 4 भूखण्डों के लिए 18 आवेदन प्राप्त हुए।

Rising Rajasthan के निवेशकों को लाभ, पारदर्शी प्रक्रिया

योजना के तहत Rising Rajasthan में राज्य सरकार के साथ MoU करने वाले निवेशकों को लाभ दिया जा रहा है। पारदर्शिता के लिए एक भूखण्ड पर केवल एक आवेदन आने पर सीधा आवंटन किया जाता है, जबकि एक से अधिक आवेदन होने पर e-Lottery से आवंटन होता है।

पिछले 13 चरणों की उपलब्धि

पिछले 13 चरणों में 2,300 से अधिक औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन हो चुका है। इनसे प्रदेश में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 46,000 से अधिक लोगों के रोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। रीको का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर औद्योगिक आधारभूत सुविधाएं देकर राजस्थान में औद्योगिक विकास और रोजगार को गति देना है।