दिल्ली से बहरोड़ सिर्फ 110 मिनट! Rajasthan में RRTS की एंट्री से बदलेगी विकास की तस्वीर, Industrial Belt को मिलेगा नया इंजन

NCR से Rajasthan की दूरी होगी और कम, Regional Rapid Transit System से Transport, Investment और Employment को मिलेगा बड़ा Boost

Jun 9, 2026 - 22:47
Jun 10, 2026 - 07:50
 0
दिल्ली से बहरोड़ सिर्फ 110 मिनट! Rajasthan में RRTS की एंट्री से बदलेगी विकास की तस्वीर, Industrial Belt को मिलेगा नया इंजन

अनन्य सोच। राजस्थान के विकास को नई रफ्तार देने वाली Regional Rapid Transit System (RRTS) परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सतत प्रयासों के चलते Delhi-Gurugram-Rewari-SNB-Behror RRTS Corridor के राजस्थान खंड के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यह परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक नहीं बनाएगी, बल्कि राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य को भी नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

परियोजना के प्रथम चरण में RRTS Corridor को बहरोड़ तक विकसित किया जाएगा। इसके लिए परियोजना लागत और वित्तीय ढांचे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच लागत साझेदारी को लेकर सहमति बन गई है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता और आसान हो गया है।

समझौते के अनुसार Bawal से Rajasthan Border तक के हिस्से की परियोजना लागत का 50 प्रतिशत व्यय हरियाणा सरकार वहन करेगी, जबकि राजस्थान सीमा से बहरोड़ तक के खंड की पूरी लागत राजस्थान सरकार और उसकी संबद्ध संस्थाओं द्वारा वहन की जाएगी।

करीब 130 किलोमीटर लंबे RRTS Corridor में कुल 19 स्टेशन विकसित किए जाएंगे। राजस्थान में Shahjahanpur-Neemrana-Behror, Neemrana और Behror प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना पूरी होने के बाद Sarai Kale Khan (New Delhi) से Behror तक की यात्रा महज 1 घंटा 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे NCR और राजस्थान के बीच तेज, सुरक्षित और अत्याधुनिक Public Transport Connectivity उपलब्ध होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदल सकती है। Neemrana Industrial Zone, Japanese Zone, Ghiloth, KBNIR, Shahjahanpur और Behror Industrial Belt को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण नए Investment Opportunities, Logistics Hubs, Manufacturing Units और Employment Generation के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

सरकार का मानना है कि RRTS केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि राजस्थान के NCR क्षेत्र के लिए एक Economic Growth Corridor साबित होगी, जो आने वाले वर्षों में निवेश, कौशल विकास और शहरीकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।