लीक-प्रूफ बॉर्डर ग्रिड’ का ब्लूप्रिंट तैयार: अमित शाह का बड़ा संदेश, सीमा सुरक्षा अब सिर्फ BSF नहीं, पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी

अविनाश। Tripura Border Review Meeting में सख्त निर्देश; Drugs, Arms Smuggling, Fake Currency और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के आदेश

Jun 7, 2026 - 15:41
Jun 7, 2026 - 15:47
 0
लीक-प्रूफ बॉर्डर ग्रिड’ का ब्लूप्रिंट तैयार: अमित शाह का बड़ा संदेश, सीमा सुरक्षा अब सिर्फ BSF नहीं, पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी

अनन्य सोच। भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने त्रिपुरा के सालबगान में आयोजित उच्चस्तरीय Security Review Meeting में बड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि Border Security केवल BSF की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, DGP, सभी सीमावर्ती जिलों के District Magistrate और SP सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अमित शाह ने निर्देश दिए कि DM, SP, पटवारी, सरपंच, Smart Technology और BSF मिलकर एक ऐसा Full-Proof Security Grid तैयार करें, जिससे सीमा पूरी तरह सुरक्षित और निगरानी में रहे।

गृह मंत्री ने कहा कि केवल फेंसिंग पर्याप्त नहीं है। अब Total Territorial Defense की अवधारणा पर काम होगा, जिसमें स्थानीय प्रशासन और आधुनिक तकनीक की भूमिका बढ़ाई जाएगी। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को Arms और Narcotics से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में CCTV Model को त्रिपुरा में प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही BSF Cameras को अपग्रेड कर जिला प्रशासन से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित हो सके।

अमित शाह ने Drugs Smuggling, हथियारों की तस्करी और Fake Currency Network के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि नशे के कारोबार की पूरी श्रृंखला पर “Ruthless Approach” अपनाई जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक लेन-देन, बड़े निर्माण कार्यों और संपत्ति खरीद-बिक्री पर भी कड़ी निगरानी रखने तथा पिछले पांच वर्षों के भूमि रिकॉर्ड की गहन जांच कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों को सुरक्षित, सशक्त एवं विकासोन्मुख बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।