जयपुर में गूंजेंगे Asha Bhosle के अमर नगमे: सुरों की शाम में सजेगी यादों, संगीत और भावनाओं की महफिल

Veena Modani Academy में 13 जून को होगा विशेष Musical Tribute, शहर के युवा और अनुभवी गायक देंगे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

Jun 7, 2026 - 14:07
Jun 7, 2026 - 14:07
 0
जयपुर में गूंजेंगे Asha Bhosle के अमर नगमे: सुरों की शाम में सजेगी यादों, संगीत और भावनाओं की महफिल

अनन्य सोच। हिंदी सिनेमा की स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle को संगीतमय नमन करने के लिए जयपुर में एक विशेष Musical Tribute Program आयोजित किया जा रहा है। 13 जून को श्याम नगर स्थित Veena Modani Academy में दोपहर 2:45 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिभाशाली गायक और संगीत प्रेमी आशा भोसले के अमर गीतों को अपनी आवाज देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

आयोजक संस्था Veena Modani Academy की निदेशक एवं प्रसिद्ध गायिका वीणा मोदानी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक संगीत संध्या नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने अपने लंबे संगीत सफर में हजारों गीतों को अपनी आवाज देकर संगीत जगत को अमूल्य धरोहर दी है, जिन्हें आज भी हर पीढ़ी उतनी ही पसंद करती है।

कार्यक्रम में आशा भोसले के विभिन्न दौर के लोकप्रिय और सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां होंगी। रोमांटिक, ग़ज़ल, भक्ति और फिल्मी संगीत के रंगों से सजी यह शाम श्रोताओं को यादों के उस दौर में ले जाएगी, जहां सुरों की मिठास और शब्दों की भावनाएं दिल को छू जाती हैं।

वीणा मोदानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को महान गायिकाओं की संगीत विरासत से जोड़ना और शास्त्रीय व सुगम संगीत के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना भी है। संगीत प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक यादगार अनुभव साबित होने की उम्मीद है, जहां सुर, संवेदना और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।