अब जयपुर में बदलेगा सफर का अंदाज! ‘भारत टैक्सी’ का ट्रायल शुरू, बिना Surge Pricing मिलेगी सस्ती और भरोसेमंद Ride

अविनाश। 13 हजार से अधिक सारथी जुड़े; Bike Taxi, Auto और Cab Service के जरिए Cooperative Model को मिलेगा नया विस्तार

Jun 5, 2026 - 12:28
Jun 5, 2026 - 12:48
 0
अब जयपुर में बदलेगा सफर का अंदाज! ‘भारत टैक्सी’ का ट्रायल शुरू, बिना Surge Pricing मिलेगी सस्ती और भरोसेमंद Ride

अनन्य सोच। राजधानी जयपुर में शहरी परिवहन व्यवस्था को नया आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सहकारी मॉडल पर आधारित भारत टैक्सी का ट्रायल गुरुवार से जयपुर में शुरू हो गया। इसके साथ ही शहरवासियों को अब Bike Taxi, Auto Rickshaw और Cab Service जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि यात्रियों को पीक आवर्स में भी Surge Pricing का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे सफर अधिक किफायती और सुविधाजनक बनेगा। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि यह पहल केवल एक परिवहन सेवा नहीं, बल्कि ‘सहकार से समृद्धि’ की सोच को आगे बढ़ाने वाला जन-केंद्रित मॉडल है। उन्होंने कहा कि जयपुर के हजारों चालक पहले ही इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जो सहकारी व्यवस्था के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। मंत्री ने बताया कि नए Customer App के माध्यम से यात्रियों को निश्चित और पारदर्शी किराया, शून्य अतिरिक्त शुल्क, SOS Emergency Facility, स्थानीय एवं विश्वसनीय चालक और बेहतर ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे दैनिक आवागमन, Last-Mile Connectivity और शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना पहले से अधिक सुरक्षित और आसान होगा। भारत टैक्सी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें चालक और यात्रियों दोनों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। जहां एक ओर सारथियों को बेहतर अवसर और कल्याणकारी सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण सेवा का लाभ मिलेगा। जयपुर अब Delhi-NCR, गुजरात, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के साथ इस तेजी से बढ़ते Cooperative Mobility Network का हिस्सा बन गया है। वर्तमान में लगभग 13 हजार सारथी इस मंच से जुड़ चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता का संकेत है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ट्रायल सफल रहता है तो भारत टैक्सी न केवल परिवहन क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगी, बल्कि देश में सहकारी मॉडल आधारित सार्वजनिक परिवहन की दिशा भी तय कर सकती है। आने वाले दिनों में यह सेवा जयपुरवासियों के सफर को कितना आसान बनाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।