AI की दुनिया में अचानक ब्रेक! ChatGPT-Cloud ठप, हजारों यूजर्स परेशान
गुरुवार शाम अचानक ChatGPT और Claude की सेवाएं प्रभावित होने से दुनियाभर के यूजर्स का काम अटक गया। Login, Chat और पुराने Conversations लोड नहीं होने से परेशानी बढ़ी।
अनन्य सोच । गुरुवार शाम दोनों बड़े AI Chatbot Platforms पर अचानक तकनीकी समस्या सामने आई। यूजर्स ने बताया कि वे अपने अकाउंट में लॉगिन करने के बाद भी सामान्य तरीके से ChatGPT और Claude का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। कई लोगों के लिए पुरानी चैट हिस्ट्री भी खुलने में परेशानी आई।
जानकारी के अनुसार शाम से हज़ारों Reports दर्ज की गईं। इससे संकेत मिला कि परेशानी सिर्फ किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी।
भारत में भी हजारों यूजर्स प्रभावित
भारत में भी AI Services Down होने की शिकायतें सामने आईं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 8:23 बजे समस्या से जुड़ी Reports दर्ज की गईं। इससे Students, Professionals और AI Tools पर निर्भर अन्य यूजर्स के काम पर असर पड़ा।
सबसे ज्यादा परेशानी Chat में
रिपोर्ट किए गए मामलों में करीब 78% यूजर्स ने ChatGPT इस्तेमाल करने में दिक्कत बताई। वहीं करीब 8% ने Login और इतने ही यूजर्स ने Website Access से जुड़ी समस्या की जानकारी दी।
अचानक आई इस रुकावट ने एक बार फिर दिखा दिया कि AI Tools अब रोजमर्रा के काम का कितना अहम हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, इस तकनीकी गड़बड़ी की पूरी वजह क्या रही और सेवाएं कितनी देर में सामान्य होंगी—यूजर्स की नजर अब इसी अपडेट पर टिकी है।