Cyclone 'Arnab': Amit Shah ने 4 राज्यों के CM से की बात, NDRF-SDRF का Rescue Operation जारी

गृह मंत्री Amit Shah ने Cyclone 'Arnab' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। NDRF-SDRF राहत में जुटी हैं, IMCT जल्द भेजी जाएंगी।

Oct 29, 2026 - 22:37
Oct 29, 2026 - 23:01
 0
Cyclone 'Arnab': Amit Shah ने 4 राज्यों के CM से की बात, NDRF-SDRF का Rescue Operation जारी

अनन्य सोच । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Cyclone 'Arnab' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

राज्यों को पूरी मदद का आश्वासन

शाह ने बताया कि उन्होंने इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि Government of India पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।

NDRF और SDRF का Rescue Operation

गृह मंत्री के अनुसार National Disaster Response Force (NDRF) और State Disaster Response Force (SDRF) की टीमें सक्रियता के साथ युद्धस्तर पर Rescue और Relief Operation चला रही हैं।

IMCT भेजी जाएंगी

शाह ने कहा कि आपदा के प्रभाव का Assessment करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही Inter-Ministerial Central Teams (IMCT) भेजी जाएंगी।