जब नेटवर्किंग बनी सेलिब्रेशन! FBS की फेस्टिव मीट में डांस, फैशन और दोस्ती का जबरदस्त तड़का

त्योहारों के सीजन में जयपुर में हुआ एक ऐसा आयोजन, जहां बिज़नेस नेटवर्किंग ने दोस्ती और मस्ती का रंग ओढ़ लिया। FBS की इस खास शाम में हंसी, डांस और गिफ्टिंग का ऐसा मेल हुआ कि हर कोई इसे यादगार बता रहा है।

Aug 21, 2026 - 16:30
Aug 21, 2026 - 16:31
 0
जब नेटवर्किंग बनी सेलिब्रेशन! FBS की फेस्टिव मीट में डांस, फैशन और दोस्ती का जबरदस्त तड़का

अनन्य सोच। त्योहारों की रौनक, नई दोस्तियों की गर्माहट और भरपूर मस्ती के बीच FBS (Females Business Society) ने अपने मेंबर्स के लिए एक खास Festive Networking Meet का आयोजन किया। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि नेटवर्किंग अब सिर्फ फॉर्मल बिज़नेस मीटिंग तक सीमित नहीं, बल्कि इसे भी उतने ही स्टाइल और मस्ती के साथ सेलिब्रेट किया जा सकता है।

फाउंडर मेघा गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि यह शाम "Meet, Mingle & Celebrate" की भावना को सही मायनों में जीने का जरिया बनी, जहां पुराने साथियों से मुलाकात हुई और नए रिश्तों की नींव भी पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत मेहमानों के अनोखे अंदाज़ में परिचय से हुई, जिसने माहौल को तुरंत जीवंत कर दिया। सुरभि और स्नेहा की टीम की ओर से लगाए गए स्टाइलिश फोटोबूथ में मेहमानों ने अपने फेस्टिव लुक्स को कैमरे में कैद किया।

कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा एक रंगारंग फेस्टिव पॉप-अप स्टॉल, जहां राखी, बकलावा, सिल्वर आइटम्स, फैशन ज्वेलरी, हेल्दी मिलेट्स, किड्स प्रोडक्ट्स और ऑर्गेनिक स्किनकेयर जैसे ट्रेंडी आइटम्स की शानदार रेंज देखने को मिली। मेहमानों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ-साथ मजेदार गेम्स और एक्टिविटीज में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां विजेताओं को आकर्षक प्राइज भी दिए गए।

शाम का सबसे रोमांचक पल रहा जब मशहूर कलाकार "Devi – The Jal Pari" ने अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से पूरे माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेहमानों ने जमकर डांस किया और यादगार पलों को साथ जिया।

आयोजन में मौजूद मुनमुन पोद्दार, अक्षिता गर्ग, राखी खंडेलवाल और अनी जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन साबित करते हैं कि नेटवर्किंग असल में रिश्ते बनाने और जिंदगी के खूबसूरत पल साथ जीने का नाम है। कुल मिलाकर यह शाम दोस्ती, फैशन, फूड और यादों का बेहतरीन संगम बनकर उभरी