बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां

रैंप पर उतरेंगे नन्हे स्टार्स! हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का ग्रूमिंग सेशन संपन्न

Jun 28, 2026 - 13:55
Jun 28, 2026 - 13:56
 0
बच्चों ने सीखी रैंप वॉक और स्टेज कॉन्फिडेंस की बारीकियां

अनन्य सोच। राजधानी जयपुर में बच्चों की प्रतिभा को मंच देने वाला एक खास इवेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन-5 का दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन रविवार को अचीव मूवमेंट डांस स्टूडियो में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खास ट्रेनिंग कैंप में 1 से 16 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों ने फैशन, रैंप वॉक, डांस, स्टेज प्रेजेंस और कैमरा फेसिंग की बारीकियां सीखीं। दो दिनों तक चले इस सेशन में बच्चों का जोश, कॉन्फिडेंस और सीखने की ललक देखने लायक रही। इस दौरान चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी ने अपने डांस स्टेप से सभी का दिल जीत लिया और माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।

समापन सेशन में एलीट मिस राजस्थान विधि असनानी और ग्रूमिंग एक्सपर्ट जीवन शर्मा ने बच्चों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्टेज कॉन्फिडेंस और प्रेजेंटेशन के टिप्स दिए। चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी ने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर बच्चों का जोरदार मनोरंजन किया और उन्हें पूरे उत्साह से प्रस्तुति देने के लिए प्रेरित किया।

एक्सपर्ट्स ने बच्चों व उनके पेरेंट्स को रैंप वॉक, पोज़िंग और कैमरे के सामने आत्मविश्वास से पेश आने के गुर सिखाए। डांस सेशन में बच्चों ने बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और रिदम को मजे-मजे में सीखा। नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वासी कदमों और मुस्कुराते चेहरों ने मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

आयोजकों ने बताया कि इस ग्रूमिंग सेशन का मकसद बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ खुद को प्रदर्शित करने के लिए तैयार करना है। अब सबकी निगाहें इस शो के भव्य फिनाले पर टिकी हैं, जो 3 जुलाई को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित होगा। इस मंच पर ये नन्हे स्टार्स अपने हुनर, आत्मविश्वास और दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह इवेंट जयपुर के फैशन इवेंट्स में इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।