Jio Satellite Plan: 1,600 Satellite और 23 Ground Station से अंतरिक्ष तक Connectivity की तैयारी
India Mobile Congress 2026 में Jio ने 1,600 LEO Satellite और 23 Ground Station का प्रस्तावित प्लान दिखाया। जानें Sovereign Satellite Connectivity से गांव, समुद्र और बॉर्डर इलाकों को कैसे जोड़ा जाएगा।
Jio Satellite Plan: जमीन के बाद अब अंतरिक्ष पर नजर
अनन्य सोच। मोबाइल नेटवर्क और फाइबर के बाद Jio अब Satellite Connectivity की ओर बढ़ रहा है। कंपनी ने दिल्ली में चल रहे India Mobile Congress 2026 में अपना Satellite Vision दिखाया है। इसमें करीब 1,600 Satellite की प्रस्तावित Constellation और भारत में 23 Ground Station तैयार करने की योजना शामिल है।
Sovereign Satellite Connectivity क्या है?
Jio ने इस योजना को "Sovereign Satellite Connectivity" नाम दिया है। इसमें करीब 1,600 Low Earth Orbit (LEO) Satellite की प्रस्तावित Constellation दिखाई गई है। कंपनी का विजन डिजाइन, इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग से लेकर लॉन्च, डिप्लॉयमेंट और ऑपरेशन तक पूरी चेन पर नियंत्रण भारत में रखने का है। 23 प्रस्तावित Ground Station सैटेलाइट नेटवर्क को भारत की जमीन से जोड़ेंगे और उसे Jio के मौजूदा Terrestrial Network से जोड़ने की योजना है।
गांव, समुद्र और बॉर्डर तक पहुंच का लक्ष्य
Jio के डिस्प्ले में 100 फीसदी भूभाग और समुद्री क्षेत्र की Coverage तथा 6 लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंच का विजन दिखाया गया है। दूरदराज के गांव, द्वीपीय इलाके और Border Outpost इसके मुख्य फोकस में हैं। Enterprise, Aviation, Maritime, सरकार, Defence और Disaster Response में भी इसके इस्तेमाल की संभावना बताई गई है। ग्रामीण इलाकों के लिए Direct-to-Device Calling का जिक्र भी है।
"Scale Without Boundaries" थीम और आगे की राह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस बार की थीम "Scale Without Boundaries" है। फिलहाल 1,600 Satellite और 23 Ground Station दोनों प्रस्तावित योजना का हिस्सा हैं, यानी इनके लॉन्च या शुरुआत की कोई तारीख घोषित नहीं हुई है।