कोटा से लौटते सफर में आया एक ख्याल, और जयपुर को मिला The Kala Manch; अब गूंजेगा 'ग़ज़लनामा'
गाड़ी में हुई एक बातचीत ने जयपुर की कला-संगीत प्रेमी जनता को नया मंच दे दिया। एक साल के भीतर The Kala Manch Jaipur अपना तीसरा आयोजन 'ग़ज़लनामा' लेकर आ रहा है।
अनन्य सोच । गुलाबी नगरी में कलाकारों को मंच देने की जो शुरुआत एक सफर के दौरान हुई थी, वह अब शहर के सांस्कृतिक कैलेंडर में अपनी जगह बना चुकी है। संस्था के राजेश शर्मा ने होटल अमर पैलेस में हुई प्रेस वार्ता में संस्था की नींव कैसे पड़ी पर अपने विचार साझा किये । साथ ही बताया कि आज होने वाली Ghazal Night 'ग़ज़लनामा' में प्रख्यात कलाकार जसवंत सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे।
कोटा से निकला आइडिया
शर्मा बताते हैं कि पिछले साल सितंबर में साथी satinder singh के साथ कोटा गए थे। वहां International Fellowship of Rotarian Musicians (IFRM) के चैप्टर का उद्घाटन था। लौटते समय गाड़ी में ही ख्याल आया कि जयपुर के लिए ऐसा मंच बनाया जाए, जहां भारतीय शास्त्रीय व लोक नृत्य से लेकर बॉलीवुड डांस तक की प्रस्तुतियां हों। तय हुआ कि स्थापित कलाकारों के साथ उभरती प्रतिभाओं को भी बराबर जगह मिलेगी। बस, यहीं से The Kala Manch Jaipur की नींव पड़ी।
तीसरा कदम है ग़ज़लनामा
संस्था इससे पहले दो आयोजन कर चुकी है। जनवरी में कृष्णा महाराज और मिर्ज़ा ग़ालिब पर केंद्रित कार्यक्रम एक ही दिन में हुए। इसके बाद मुंबई के स्टोरीटेलर देवी प्रकाश ने दर्शकों को कहानियों की दुनिया की सैर कराई।
शर्मा का कहना है कि ग़ज़ल का अंदाज़ बाकी संगीत से हटकर है और इसका श्रोता वर्ग भी खास है। आम श्रोता को यह कई बार समझ नहीं आती, लेकिन जो इसके रसिक हैं, उनके लिए यह शाम यादगार रहेगी। आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
संस्था की वेबसाइट पर Ticket Booking भी वहीं से की जा सकती है। शर्मा ने रोटरी की Rotary Fellowship of International Voices and Performing Arts से जुड़ी एक खुशखबरी भी साझा की। उन्होंने इसे जयपुर की इस मुहिम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।