कैमरे के सामने छाया ग्लैमर का जादू! मिस राजस्थान 2026 का फोटोजेनिक राउंड संपन्न

सीकर रोड स्थित आर चंद्रा पैलेस में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला कि हर कोई कैमरे की तरफ खिंचा चला आया। मिस राजस्थान 2026 की प्रतिभागियों ने अपने पोज़ और कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत लिया — और अब इंतजार है ग्रैंड फिनाले वीक का, जानिए पूरी डिटेल।

Jun 27, 2026 - 18:35
Jun 27, 2026 - 18:39
 0
कैमरे के सामने छाया ग्लैमर का जादू! मिस राजस्थान 2026 का फोटोजेनिक राउंड संपन्न

अनन्य सोच। Fusion Group द्वारा Roovi Digital के सहयोग से आयोजित राजस्थान के प्रतिष्ठित Beauty Pageant Miss Rajasthan 2026 के अंतर्गत Miss Photogenic Round का भव्य आयोजन सीकर रोड स्थित आर चंद्रा पैलेस में किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से चयनित प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और Camera Presence का शानदार प्रदर्शन किया।

फेमस फोटोग्राफर की लेंस में कैद हुए बेस्ट पोज़

इस विशेष Photoshoot में प्रसिद्ध Fashion Photographer वासु जैन ने अपनी रचनात्मक फोटोग्राफी के माध्यम से प्रतिभागियों के बेहतरीन पोज़ कैद किए। वहीं Majestic Makeovers की Makeup Expert मधु यादव ने प्रतिभागियों को आकर्षक Cocktail Looks में प्रजेंट किया, जिसने पूरे फोटोशूट को एक Glamorous और Professional Style दी।

कैमरा अपील और कॉन्फिडेंस परखने का था मकसद**

आयोजकों ने बताया कि Miss Photogenic Round का उद्देश्य प्रतिभागियों की Camera Appeal, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और Fashion Sense को परखना है। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने भरपूर उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अब शुरू होगा 7 दिन का Grand Finale Week

इसी अवसर पर Miss Rajasthan 2026 के सात दिवसीय Finale Week की भी आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर चन्द्रा के चेयरमैन मुकेश सैनी रहे। आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा के अनुसार 28 जून से 2 जुलाई तक Hotel Hawa Heaven Resort तथा 2 से 4 जुलाई तक Hotel Park Ocean में प्रतिभागियों के लिए विशेष Grooming, Personality Development, Training, Fitness और विभिन्न Pre-Finale Activities का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में प्रतिभागियों को Grand Finale के लिए पूरी तरह तैयार किया जाएगा।

होटल आर चंद्रा पैलेस में आयोजित इस राउंड के साथ प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ चुकी है। आगामी Finale Week को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।