मिस राजस्थान 2026 के टैलेंट राउंड में डांस-सिंगिंग से लेकर पेंटिंग तक हुआ धमाल

ग्रैंड फिनाले की तारीख आई सामने, 9 दिन के फिनाले वीक में जयपुर के अलग-अलग वेन्यू पर सजेगी महफिल, जानिए पूरा शेड्यूल

Jun 26, 2026 - 20:15
Jun 26, 2026 - 20:17
 0
मिस राजस्थान 2026 के टैलेंट राउंड में डांस-सिंगिंग से लेकर पेंटिंग तक हुआ धमाल

अनन्य सोच। फ्यूजन ग्रुप द्वारा और आर चन्द्रा पैलेस के सहयोग से आयोजित ब्यूटी पेजेंट 'मिस राजस्थान' (Miss Rajasthan) का टैलेंट राउंड आर चन्द्रा पैलेस, सीकर रोड पर बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ। यह आयोजन इस बार पहले से कहीं ज्यादा भव्य और चर्चा का विषय बना हुआ है।

आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान के माध्यम से हर साल बेटियां सीधे नेशनल और इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स (National and International Beauty Pageants) में क्वालीफाई होकर राजस्थान का नाम रोशन करती हैं। इस साल राज्यभर से करीब 6500 गर्ल्स ने इस प्रतिष्ठित पेजेंट में हिस्सा लिया था, जिनमें से कड़े मुकाबले के बाद टॉप 28 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग शहरों से अपनी जगह बनाई।

अब 9 दिन के फिनाले वीक (Finale Week) की शुरुआत हो चुकी है, जो अलग-अलग खूबसूरत वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार 26-27 जून को आर चन्द्रा पैलेस सीकर रोड, 28 जून से 1 जुलाई तक हैवा हैवन जामडोली और 2 से 4 जुलाई तक होटल पार्क ओशियन सीकर रोड पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस पूरे सफर का सबसे बड़ा पड़ाव 4 जुलाई की शाम बी.एम बिरला ऑडिटोरियम (B.M Birla Auditorium) में होने वाला ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) रहेगा, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।

कार्यक्रम में फैशन की भी खूब चमक नजर आई। जयपुर की फेमस डिजाइनर ड्रेसजीला की माधुरी चेतवानी के रॉयल कलेक्शन को शोकेस किया गया, जबकि जेकेजे फैशन (JKJ Fashion) की ओर से खूबसूरत ब्राइडल कलेक्शन भी रैंप पर उतारा गया। इसके साथ ही शिव ज्वेलर की ट्रेडिशनल ज्वेलरी और परम्परा द ज्वैल्स की डायमंड ज्वेलरी ने भी इवेंट की रौनक बढ़ाई।

टैलेंट राउंड को जज करने के लिए मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन, आर चन्द्रा के जीएम नवल शेखावत, रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा, होटल पार्क ओशियन के चेयरमैन संदीप जैन, हैवा हैवन के जीएम रविन्द्र सिंह सहित वासु जैन, डॉ. रितु अग्रवाल, डॉ. विवेक रूंगटा, मंजीत सिंह और हुकुम सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट आर चन्द्रा के चेयरमैन मुकेश सैनी ने कहा कि ऐसा टैलेंट कम ही देखने को मिलता है, और मिस राजस्थान आर्गेनाइजेशन गर्ल्स से कोई चार्ज न लेकर एक महीने की फ्री ग्रूमिंग ट्रेनिंग देती है, जो वाकई सराहनीय है।

जगमगाती रोशनी के बीच टॉप 28 फाइनलिस्ट ने समा बांध दिया—किसी ने डांस किया, किसी ने सिंगिंग, किसी ने एक्टिंग तो किसी ने पेंटिंग में अपना हुनर दिखाया। इस दौरान माता-पिता भी अपनी बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए साथ मौजूद रहे, जिससे माहौल और भी भावुक बन गया।