6500 प्रतिभागियों में से 28 ने मारी बाजी: राजतिलक के साथ घोषित हुईं मिस राजस्थान 2026 की टॉप फाइनलिस्ट, अब शुरू होगी ताज की असली जंग

ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 में 6500 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 28 प्रतिभाशाली युवतियों ने टॉप फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में आयोजित भव्य समारोह में इन फाइनलिस्ट का तिलक कर स्वागत किया गया। अब अगले 30 दिनों तक विशेष Grooming Training Sessions के जरिए इन्हें ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार किया जाएगा।

Jun 6, 2026 - 20:09
 0
6500 प्रतिभागियों में से 28 ने मारी बाजी: राजतिलक के साथ घोषित हुईं मिस राजस्थान 2026 की टॉप फाइनलिस्ट, अब शुरू होगी ताज की असली जंग

अनन्य सोच। फ्यूजन ग्रुप, रूवी डिजिटल और विरासत हेरिटेज के सहयोग से आयोजित Miss Rajasthan 2026 की टॉप 28 फाइनलिस्ट की घोषणा शुक्रवार को कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में की गई। पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति, विरासत और खानपान को समर्पित इस विशेष आयोजन में प्रतिभागियों ने पारंपरिक लहंगे और आभूषणों के साथ रैंप पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। राजतिलक शैली में सभी चयनित प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही मिस राजस्थान 2026 के ताज की दौड़ आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष 6500 से अधिक युवतियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिनमें से 28 प्रतिभागियों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया है। मिस राजस्थान की निदेशक एकता जैन ने बताया कि 4 जून से 4 जुलाई तक चलने वाले 30 दिवसीय Grooming Program में प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास, रैंप वॉक, मेकअप, फिटनेस, योग, संचार कौशल, पोषण, त्वचा देखभाल और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान ने वर्षों से राजस्थान की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का कार्य किया है। पूर्व विजेताओं ने Miss Grand India, Miss Earth India, Miss Global India और Femina Miss India जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब सभी की निगाहें ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां इन 28 फाइनलिस्ट में से एक के सिर पर मिस राजस्थान 2026 का ताज सजेगा। 

 चयनित टॉप 28 फाइनलिस्ट

 जाह्नवी कुमावत,  अनमोल शेखावत,  निहारिका राठौड़,  श्रुति नायक,  वंशिका नूनिया,  अनुष्का माथुर,  आशा जांगिड़,  निहारिका माथुर,  श्रीजा गुप्ता,  शगुन राठौड़,  कुसुम सोनी,  अक्षिता तंवर, श्रुति कुमारी शुभांगी शर्मा सुहानी जैन आस्था भूटानी प्रज्ञा चौधरी लक्ष्यिता गोदारा ज्योति चौधरी खुशी धींनवा दिव्यांशी जांगिड़ प्राची हिंदूजा मेघना चौधरी कृतिका डिडवानिया नेहा हंसराजानी पलक शर्मा वर्षा शर्मा आराध्या मदान