एमएनआईटी जयपुर में 26–28 फरवरी को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह

Ananya soch: Innovation Expo Jaipur

अनन्य सोच। Scientific Temper: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 26 से 28 फरवरी 2026 तक Malaviya National Institute of Technology Jaipur में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन “राजस्थान विज्ञान महोत्सव-2026” के अंतर्गत होगा. (Science and Technology Rajasthan) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को C. V. Raman की ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “वीमेन इन साइंस: कैटलाइजिंग विकसित भारत” रखी गई है, जिसमें विज्ञान में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर रहेगा. 

(Raman Effect) तीन दिवसीय कार्यक्रम में वैज्ञानिक संगोष्ठी, नवाचार प्रदर्शनी, छात्र प्रतियोगिताएं, महिला वैज्ञानिक सम्मान, करियर मार्गदर्शन सत्र और अंतरिक्ष अवलोकन शामिल होंगे. हाइड्रोजन बैलून द्वारा वायुमंडलीय परीक्षण और लिक्विड नाइट्रोजन प्रयोग आकर्षण का केंद्र रहेंगे.