AI पॉलिसी 2026 पर बड़ा मंथन . राजस्थान फाउंडेशन की नॉलेज सीरीज़ एपिसोड 3 में मिलेगा भविष्य की तकनीक का रोडमैप

Ananya soch: Online Webinar

अनन्य सोच। IT Department Rajasthan: Rajasthan Foundation द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से नॉलेज सीरीज़ – एपिसोड 3 के अंतर्गत (AI Policy 2026) "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग पॉलिसी 2026" विषय पर 25 फरवरी 2026 को सायं 5:30 से 6:30 बजे ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जाएगा. राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि इस सत्र का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा लागू एआई/एमएल पॉलिसी 2026 के प्रमुख प्रावधानों, इसके व्यावहारिक उपयोग और युवाओं, स्टार्टअप्स, उद्यमियों, विद्यार्थियों व प्रवासी राजस्थानियों के लिए उपलब्ध नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा करना है. सत्र में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारी पॉलिसी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रेजेंटेशन देंगे. साथ ही प्रख्यात उद्यमी, लेखक और फ्यूचरिस्ट Dr Ajay Data एआई के दैनिक जीवन में उपयोग, व्यवसाय को प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य के लिए तैयार करने की रणनीतियों पर मार्गदर्शन देंगे. यह इंटरएक्टिव ऑनलाइन सत्र सभी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए खुला है. निर्धारित लिंक और पासवर्ड के माध्यम से कोई भी इसमें भाग ले सकता है. यह पहल राजस्थान को एआई नवाचार के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.