RCA चुनाव तीन साल से अटके, अधूरे स्टेडियम पर भड़के गहलोत, बोले- राजस्थान में क्रिकेट किया बर्बाद

जयपुर के बहुचर्चित क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़ा है। इसी मुद्दे पर एक कार्यक्रम में मीडिया से हुई बातचीत में अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए राजस्थान में क्रिकेट के ढांचे को पूरी तरह बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

Sep 6, 2026 - 22:21
Sep 6, 2026 - 22:43
 0
RCA चुनाव तीन साल से अटके, अधूरे स्टेडियम पर भड़के गहलोत, बोले-  राजस्थान में क्रिकेट किया बर्बाद

पौने तीन साल से नहीं हुए RCA चुनाव, अटका स्टेडियम का काम

अनन्य सोच । मीडिया से बातचीत  के दौरान राजस्थान में क्रिकेट प्रशासन को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मौजूदा सरकार ने राज्य में क्रिकेट के पूरे ढांचे को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब पौने तीन साल में Rajasthan Cricket Association (RCA) के चुनाव तक नहीं करवाए गए, जिससे संस्था का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में उन्होंने जयपुर में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार प्रोजेक्ट का जिक्र किया, जिसका निर्माण कार्य फिलहाल पूरी तरह रुका हुआ है।

युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार पर सरकार को घेरा

गहलोत ने सवाल उठाया कि क्या राज्य सरकार को यह नहीं सोचना चाहिए कि लाखों-करोड़ों युवा, बुजुर्ग और क्रिकेट प्रेमी इस स्टेडियम के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। RCA के चुनाव न कराना, यह सब जनता बारीकी से देख और समझ रही है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर सरकार ने अब भी अपनी इन गलतियों को नहीं सुधारा, तो आने वाले समय में जनता खुद इसका जवाब देगी। इस बयान के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर क्रिकेट प्रशासन और स्टेडियम प्रोजेक्ट को लेकर बहस तेज हो गई है।