राजस्थान पुलिस का एक्शन मोड: साइबर ठगी, अवैध हथियार और ड्रग्स नेटवर्क पर ताबड़तोड़ वार
जोधपुर में 5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, अजमेर-चूरू में भी बड़ी कार्रवाई; कई शातिर गिरफ्तार
अनन्य सोच। Crime News Rajasthan: (Rajasthan Police) राजस्थान में अपराध के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन लगातार जारी है। जोधपुर, अजमेर और चूरू में अलग-अलग अभियानों के तहत पुलिस ने साइबर ठगी, अवैध हथियार और मादक पदार्थों के नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा (Cyber Fraud)
(Police Action) जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को एटीएम से कैश निकालते समय गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 95 डेबिट कार्ड, 30 सिम कार्ड, 11 मोबाइल फोन और अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए। जांच में सामने आया कि गिरोह टेलीग्राम के जरिए ‘किराये’ के बैंक खाते लेकर ठगी की रकम को 30 से 60 मिनट में निकालकर वर्चुअल करेंसी में बदल देता था।
अजमेर में अवैध हथियार और ड्रग्स पर कार्रवाई (Illegal Weapons)
अजमेर पुलिस ने ‘सुरक्षित अजमेर’ और ‘नशा मुक्त अजमेर’ अभियान के तहत एक बदमाश को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया, जो बड़ी वारदात की फिराक में था। वहीं, (Drug Trafficking) महिला तस्कर को करीब 988 ग्राम गांजे के साथ दबोचा गया। (Mule Account) इसके अलावा ‘म्यूल हंटर’ अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके खाते में दो महीनों में 14.78 लाख रुपए का संदिग्ध लेन-देन पाया गया।
चूरू में बड़ी वारदात टली
चूरू पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत हत्या और डकैती जैसे मामलों में वांछित आरोपी को अवैध रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी संभावित वारदात को समय रहते टाल दिया गया।
जनता से अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, सिम या दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।