आखिरी ओवर में राजस्थान का धमाका, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ पर जीत

मार्श-इंग्लिस ने बरपाया कहर, लेकिन ‘हल्ला बोल’ के बीच राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें रखीं जिंदा

May 20, 2026 - 07:56
 0
आखिरी ओवर में राजस्थान का धमाका, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ पर जीत

अनन्य सोच। Rajasthan Royals ने अपने घरेलू सीजन के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Giants को रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर में हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में जीत के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा। मुकाबले के दौरान पूरा स्टेडियम “हल्ला बोल” के नारों से गूंजता रहा और हजारों क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखते ही बन रहा था।

मैच से पहले स्टेडियम बना क्रिकेट फेस्टिवल

राजस्थान रॉयल्स के घरेलू सीजन के अंतिम मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले ही दर्शकों ने राजस्थानी लोकगीतों और बॉलीवुड सॉन्ग्स पर जमकर डांस किया। हाथों में टीमों के झंडे और चेहरे पर टीम के लोगो के साथ पहुंचे फैंस ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया। खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के समर्थक एलईडी लाइट वाले झंडों के साथ नजर आए, जिसने स्टेडियम की चमक को और बढ़ा दिया।

मार्श और इंग्लिस की तूफानी बल्लेबाजी ने बढ़ाया रोमांच

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज Mitchell Marsh और Josh Inglis ने राजस्थान के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स खेलते हुए मैच में रोमांच भर दिया। हर चौके और छक्के पर दर्शकों की तालियों और सीटियों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। मार्श की आक्रामक बल्लेबाजी और इंग्लिस की तेज रन गति ने राजस्थान के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।

वैभव सूर्यवंशी बने जीत के हीरो

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। उनके दमiदार शॉट्स के सामने लखनऊ के गेंदबाज बेबस नजर आए। वहीं Yashasvi Jaiswal को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज कर अपने प्रशंसकों को यादगार पल दे दिया।