‘ये दोस्ती’ से गूंजा सभागार और ‘चला जाता हूं’ पर झूम उठे श्रोता: Surila Karwan में बिखरी Melody की जादुई शाम

Jaipur के Maharana Pratap Sabhagar में रविवार शाम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। Live Orchestra, Evergreen Bollywood Songs और Professional व Amateur Singers की दिलकश प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर तक अपनी सीटों से नहीं उठे। ‘Surila Karwan’ Musical Program में रोमांस, दोस्ती और मस्ती के सुरों ने हर किसी को पुरानी यादों के सफर पर ले गया

Jun 15, 2026 - 13:44
Jun 15, 2026 - 13:46
 0
‘ये दोस्ती’ से गूंजा सभागार और ‘चला जाता हूं’ पर झूम उठे श्रोता: Surila Karwan में बिखरी Melody की जादुई शाम

अनन्य सोच। संगीत की मधुर लहरियों और सदाबहार फिल्मी गीतों से सजी एक शानदार शाम का नजारा रविवार को Maharana Pratap Sabhagar में देखने को मिला, जहां Sankalp Cultural Society द्वारा आयोजित Surila Karwan Musical Program ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में शहर के कई नामी Professional Singers और प्रतिभाशाली Amateur Singers ने Live Orchestra Do-Re-Mi के साथ मंच साझा कर सुरों का ऐसा तिलिस्म रचा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत रोमांटिक और सदाबहार गीतों से हुई। संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन Rajesh Sharma ने ‘चला जाता हूं किसी की धुन में’ और ‘जीवन से भरी तेरी आंखें’ जैसे गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं Jaya Sharma, Jay Sharma, Nikita Bansal, Dr. Saket Mathur, Satish Jain, Anil Sharma, Kishore Sarawgi, Shikha Mathur और अन्य कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया।

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण रहा लोकप्रिय युगल गीतों का दौर। ‘हमसफर मेरे हमसफर’, ‘जानेमन-जानेमन’, ‘जानेजां ढूंढता फिर रहा’ और ‘हंसता हुआ नूरानी चेहरा’ जैसे गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ की प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

संस्था के संस्थापक Rajesh Sharma ने बताया कि Sankalp Cultural Society का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नए और प्रतिभाशाली गायकों को मंच प्रदान करना भी है। संस्था की Executive Director Jaya Sharma ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगीत प्रेमियों और उभरती प्रतिभाओं के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध Sound Recordist Vivek Upadhyay को संगीत और तकनीकी क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों, अतिथियों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। संगीत, यादों और भावनाओं से सजी यह शाम साबित कर गई कि अच्छे गीतों का जादू समय के साथ कभी फीका नहीं पड़ता।