संघर्ष से मत भागो, वरना जिंदगी हार जाएगी! अनुरागthakur ने छात्रों को दिया कड़ा संदेश

BJP नेता अनुराग ठाकुर ने एक कॉलेज इवेंट में छात्रों के सामने ऐसा भाषण दिया जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने डिसिप्लिन, हार्ड वर्क और स्ट्रगल को जिंदगी की सबसे बड़ी सीख बताया। जानिए उन्होंने क्या कहा जो वायरल हो रहा है।

Sep 7, 2026 - 13:19
Sep 7, 2026 - 14:37
 0
संघर्ष से मत भागो, वरना जिंदगी हार जाएगी! अनुरागthakur ने छात्रों को दिया कड़ा संदेश

अनन्य सोच। एक कॉलेज कार्यक्रम में BJP सांसद और वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने युवाओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि इंसान समय के साथ बहुत कुछ सीख लेता है और खुद को ढाल भी लेता है, लेकिन अगर वह अनुशासित और मेहनती नहीं है, तो जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हर किसी की जिंदगी में मुश्किलें आती हैं—चाहे वो माता-पिता की जिंदगी हो या खुद छात्रों की। परेशानियों से भागना सबसे आसान रास्ता है, लेकिन असली परीक्षा तो उनका डटकर सामना करने में है।

अनुराग ठाकुर ने भगवान राम और श्रीकृष्ण के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े से बड़े व्यक्तित्व को भी अपने रास्ते खुद बनाने पड़े और संघर्ष खुद ही करना पड़ा। उन्होंने छात्रों से कहा कि जो लोग हिम्मत हार जाते हैं, उन्हें जीवन में कुछ नहीं मिलता, जबकि लड़ने वालों के कदमों में ही सफलता होती है।

अपने भाषण में उन्होंने भारत की इकॉनॉमी का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले भारत को दुनिया की fragile five economies में गिना जाता था, लेकिन पिछले दस सालों में भारत अब top five economies में शामिल हो चुका है और आज world's fastest growing economy बन गया है। उन्होंने इसे देश के leadership और मेहनत का नतीजा बताया।

छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन सिर्फ उनका या परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है और उन्हें टीचर्स व परिवार के संस्कारों को याद रखते हुए एक "सूरमा" बनना चाहिए, न कि मुश्किलों से डरने वाला कायर। भाषण के दौरान उन्होंने स्पेस-टेक स्टार्टअप Skyroot Aerospace का जिक्र भी किया और छात्रों से इनोवेशन व टेक्नोलॉजी पर ध्यान देने की अपील की।

यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है और छात्रों के बीच खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।