Himanta Biswa Sarma allegations: असम की राजनीति में भूचाल: पत्नी के कथित पाक खुफिया एजेन्सी से लिंक पर हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा हमला, गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप 

Himanta Biswa Sarma allegations: असम की राजनीति में भूचाल: पत्नी के कथित पाक खुफिया एजेन्सी से लिंक पर हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा हमला, गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप 

 Ananya soch: Assam political controversy

अनन्य सोच। Himanta Biswa Sarma allegations: असम की राजनीति आज एक अभूतपूर्व उथल-पुथल से गुजर रही है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद एवं असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनका सीधा संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा जा रहा है.  सरमा का दावा है कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई (ब्रिटिश नागरिक) के पाकिस्तान-आधारित संगठनों से संबंध रहा है. 

मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि असम कैबिनेट ने सर्वसम्मति से इस प्रकरण को केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) को सौंपने का निर्णय लिया है ताकि निष्पक्ष और व्यापक जांच हो सके. सरमा के अनुसार, यह मामला राजनीति से ऊपर उठकर देश की सुरक्षा से जुड़ा है. 

सरमा ने आरोप लगाया कि मार्च 2011 से मार्च 2012 के बीच एलिजाबेथ ने पाकिस्तान स्थित संगठन के साथ कार्य किया, जहां उनका संपर्क पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से रहा—जिन्हें मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर पाक की एक खुफिया एजेंसी से जुड़ा बताया. दावा यह भी किया गया कि एलिजाबेथ का वेतन पाकिस्तानी कंपनी के माध्यम से अली तौकीर शेख द्वारा दिया जाता था और बाद में उनका तबादला हुआ. 

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस दौरान एलिजाबेथ पर भारत से संवेदनशील जानकारियां एकत्र कर पाकिस्तान भेजने का आरोप है. यहां तक कहा गया कि उन्होंने IB-संबंधित रिपोर्ट्स साझा कीं और 2014 के बाद भारत के लिए “low risk, low visibility” जैसी रणनीति सुझाई. 

हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे दावा किया कि गौरव गोगोई ने कथित रूप से गोपनीय तरीके से पाकिस्तान का दौरा किया और संभवतः प्रशिक्षण लिया. इसके साथ ही, एलिजाबेथ के पाकिस्तान में कई सक्रिय बैंक खातों का उल्लेख किया गया, जो कथित तौर पर चुनावी हलफनामे में दर्ज नहीं हैं. सरमा के अनुसार, अली तौकीर शेख ने 2010-2013 के बीच 13 बार भारत की यात्रा की, जिसका उद्देश्य भारत-विरोधी माहौल बनाना बताया गया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि SIT जांच पूरी हो चुकी है और इसमें तीन प्रमुख व्यक्ति सामने आए हैं—एक सांसद, उनकी ब्रिटिश पत्नी और एक पाकिस्तानी नागरिक. उन्होंने गोगोई को खुली चुनौती दी कि यदि आरोप निराधार हैं तो वे कानूनी कार्रवाई करें. इस विवाद की जड़ एक पुरानी तस्वीर बताई जा रही है, जिसमें गौरव गोगोई पाकिस्तान हाई कमीशन में दिखाई देते हैं. 

(Gaurav Gogoi news) वहीं, गौरव गोगोई ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध और चुनाव-पूर्व बदनाम करने की कोशिश बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस को “C-ग्रेड फिल्म” करार दिया और कहा कि यह कांग्रेस के खिलाफ smear campaign है. कांग्रेस पार्टी ने भी इन आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए BJP पर व्यक्तिगत हमले का आरोप लगाया है. 

कुल मिलाकर, यह मामला असम में BJP-कांग्रेस की राजनीतिक जंग को नई धार दे रहा है और अब निगाहें (MHA investigation) MHA की जांच पर टिकी हैं. आरोप सही हैं या राजनीति का हथियार—सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी.