रीको भर्ती 2026: 7 मार्च तक आवेदन, 23 पद बढ़े; युवाओं को बड़ा अवसर
Ananya soch: RIICO Recruitment 2026
अनन्य सोच। Application Deadline Extended: RIICO (रीको) की विभिन्न संवर्गों में जारी भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दी गई है. साथ ही चार संवर्गों में कुल 23 पदों की वृद्धि की गई है. पदों में वृद्धि के अनुसार सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय का 1 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 10 पद, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय के 11 पद तथा प्रारूपकार का 1 पद बढ़ाया गया है. गौरतलब है कि (Rajasthan Government Jobs) रीको ने 20 जनवरी 2026 को कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक, प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, कनिष्ठ विधि अधिकारी, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय, प्रारूपकार एवं कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. वृद्धि के बाद अब सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय के 22, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 14, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय के 19, प्रारूपकार के 9 तथा कनिष्ठ सहायक के 54 पदों पर भर्ती की जाएगी.
(Industrial Development Rajasthan) अभ्यर्थी 7 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को पुनः आवेदन की आवश्यकता नहीं है. (RIICO Vacancy Update) विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. राज्य में 446 औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के साथ रीको युवाओं के लिए आकर्षक करियर अवसर प्रदान कर रहा है.