आईआईएस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत में दिया कुमारी सम्मानित, 3450 विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

अविनाश।

आईआईएस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत में दिया कुमारी सम्मानित, 3450 विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

Ananya soch: IIS Jaipur Convocation

अनन्य सोच। Jaipur University News: आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में शिक्षा, उपलब्धि और सम्मान का भव्य संगम देखने को मिला। इस गरिमामय अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। (Diya Kumari Award) समारोह में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को सामाजिक एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में डी.लिट्. (मानद) उपाधि से सम्मानित किया गया।

 दिया कुमारी को तीसरी मानद उपाधि
यह उल्लेखनीय है कि दिया कुमारी को अब तक तीन मानद उपाधियां मिल चुकी हैं। इससे पहले उन्हें एमिटी यूनिवर्सिटी और निम्स यूनिवर्सिटी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इस सम्मान के लिए राज्यपाल और विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया।

प्रेरणादायक संबोधन
अपने उद्बोधन में दिया कुमारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का आधार है। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित बेटी पूरे समाज को आगे बढ़ाती है।

3450 विद्यार्थियों को डिग्री
समारोह में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस सहित विभिन्न संकायों के कुल 3450 विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रियां प्रदान की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान भी दिया गया, जिससे समारोह में उत्साह का माहौल बना रहा।

संस्थापक को श्रद्धांजलि और उपलब्धियों का उल्लेख
दिया कुमारी ने विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. अशोक गुप्ता को याद करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। वहीं, चांसलर अमित गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया और वाइस चांसलर प्रो. टी.एन. माथुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में प्रो चांसलर सुमित गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।