RSSB Answer Key 2025: RSSB ने शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी व मास्टर प्रश्न पत्र किए जारी, 12–16 मार्च तक दर्ज होंगी ऑनलाइन-ऑफलाइन आपत्तियाँ

RSSB Answer Key 2025: RSSB ने शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी व मास्टर प्रश्न पत्र किए जारी, 12–16 मार्च तक दर्ज होंगी ऑनलाइन-ऑफलाइन आपत्तियाँ

Ananya soch: RSSB Answer Key 2025

अनन्य सोच। Rajasthan Teacher Recruitment:  Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) द्वारा आयोजित (RSSB Objection Process) विभिन्न शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की प्रारम्भिक उत्तर कुंजी और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं. बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इन सभी दस्तावेजों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आपत्तियाँ भी आमंत्रित की गई हैं. बोर्ड के अनुसार 17 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) लेवल द्वितीय, कक्षा 6 से 8 की सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत विषय हिन्दी (परीक्षा कोड–DHD68) और विषय अंग्रेजी (परीक्षा कोड–PQR) की प्रारम्भिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है. इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) लेवल प्रथम (सामान्य) कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित सीधी भर्ती परीक्षा 2025 (परीक्षा कोड–ZZ8) का मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारम्भिक उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है. (Rajasthan Government Jobs 2025) बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं से जुड़े मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.rssb.rajasthan.gov.inRajasthan Staff Selection Board पर उपलब्ध हैं, जहां अभ्यर्थी उन्हें देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यदि किसी परीक्षार्थी को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति प्रतीत होती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. ऑनलाइन आपत्तियाँ बोर्ड की वेबसाइट पर 12 मार्च को रात 12:01 बजे से 14 मार्च को रात 11:59 बजे तक दर्ज की जा सकती हैं. इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी आपत्तियाँ दर्ज कराने की सुविधा दी गई है. अभ्यर्थी 12 मार्च सुबह 10 बजे से 16 मार्च शाम 6 बजे तक व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय के स्वागत कक्ष में उपस्थित होकर अपनी लिखित आपत्तियाँ जमा कर सकते हैं. बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आपत्तियाँ दर्ज करते समय प्रमाणिक संदर्भ या दस्तावेज अवश्य संलग्न करें, ताकि विशेषज्ञ समिति द्वारा उनका सही मूल्यांकन किया जा सके. सभी प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा. परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और अन्य जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.