रिलायंस रिटेल ने हिमालयी स्किनकेयर ब्रांड ‘पहाड़ी लोकल’ का किया अधिग्रहण, प्राकृतिक वेलनेस सेगमेंट को मिलेगा नया विस्तार
Ananya soch
अनन्य सोच। देश की प्रमुख रिटेल कंपनी Reliance Retail ने हिमालयी प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित भारतीय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड Pahadi Local का अधिग्रहण कर लिया है. यह ब्रांड पहले पहाड़ी गुडनेस प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित होता था और हिमालयी क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्री पर आधारित स्किनकेयर उत्पादों के लिए जाना जाता है. कंपनी के अनुसार इस अधिग्रहण से रिलायंस रिटेल अपने ब्यूटी और पर्सनल केयर पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी. साथ ही पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक सामग्री और टिकाऊ उत्पादन से जुड़े भारतीय ब्रांडों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस अवसर पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Isha Ambani ने कहा कि “पहाड़ी लोकल हिमालयी वेलनेस परंपराओं और स्थानीय स्रोतों से जुड़े एक विशिष्ट ब्रांड के रूप में उभरा है. रिलायंस रिटेल अपने ओम्नी-चैनल नेटवर्क और व्यापक रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए इस ब्रांड को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित है, साथ ही इसकी मूल पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखा जाएगा.”साल 2018 में स्थापित ‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्री पर आधारित स्किनकेयर और वेलनेस उत्पाद तैयार करता है। ब्रांड का विशेष फोकस स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान के उपयोग पर रहा है. इसके उत्पादों में गुट्टी का तेल (एप्रिकॉट कर्नेल ऑयल) प्रमुख सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है, जिसे त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है.
यह ब्रांड Ladakh और Himachal Pradesh में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर काम करता है, जिससे स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलता है. अधिग्रहण के बाद भी ‘पहाड़ी लोकल’ की संस्थापक टीम ब्रांड की रचनात्मक दिशा और उत्पाद विकास में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी. रिलायंस रिटेल अपने मजबूत रिटेल नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस ब्रांड के विस्तार को तेज करने की योजना बना रही है.