India AI Impact Summit 2026 में छाया ‘राजस्थान AI पवेलियन’, नागरिक-केंद्रित शासन का डिजिटल मॉडल बना आकर्षण

India AI Impact Summit 2026 में छाया ‘राजस्थान AI पवेलियन’, नागरिक-केंद्रित शासन का डिजिटल मॉडल बना आकर्षण

Ananya soch: India AI Summit 2026

अनन्य सोच। AI Startups Rajasthan: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में राजस्थान सरकार का ‘राजस्थान AI पवेलियन’ (Rajasthan AI Pavilion) दर्शकों और वैश्विक प्रतिनिधियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ‘पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस’ थीम पर आधारित इस समिट में एआई को विश्वसनीय, प्रभावी और समावेशी बनाने पर वैश्विक स्तर पर मंथन हो रहा है. (Citizen-Centric Governance) राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा स्थापित इस पवेलियन में करीब 20 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभागीय नवाचारों के साथ ‘आईस्टार्ट’ पंजीकृत एआई स्टार्टअप्स को भी रोटेशन के आधार पर अवसर दिया गया है. आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने पवेलियन का दौरा कर स्टार्टअप युवाओं का उत्साहवर्धन किया और विजिटर्स से संवाद किया. (Digital Innovation India) पवेलियन में ‘राजकिसान’ के जरिए एआई आधारित फसल स्वास्थ्य प्रबंधन, जन आधार प्लेटफॉर्म द्वारा डेटा-संचालित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, ‘स्मार्ट’ प्रणाली से 360-डिग्री नागरिक प्रोफाइलिंग व रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, तथा ‘राज GPT’ आधारित निवेश सुविधा प्रणाली का प्रदर्शन किया गया है. साथ ही राजस्थान एआई/एमएल पॉलिसी 2026, डेटा सेंटर पॉलिसी और एवीजीसी-एक्सआर पॉलिसी भी प्रदर्शित हैं. राजस्थान का यह प्रयास एआई के माध्यम से सतत विकास और नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में राज्य की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है.