महाशिवरात्रि पर CM भजनलाल शर्मा और राज्यपाल बागडे की शुभकामनाएं, लोककल्याण का दिया संदेश
Ananya soch
अनन्य सोच। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है, जो आत्मशुद्धि, सद्भाव और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन में धैर्य, संयम और कर्तव्यबोध का विकास होता है. उन्होंने नागरिकों से सत्य के मार्ग पर चलते हुए लोककल्याण और प्राणीसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘शिव’ का अर्थ ही कल्याण और आनंद है. महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का उत्सव है, जो भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक समृद्धि का प्रतीक है. दोनों ने भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की.