Wuhan Open 2026: Maja Chwalinska ने रचा इतिहास, Sonay Kartal को हराकर जीता पहला WTA 1000 Title
Maja Chwalinska ने Wuhan Open के फाइनल में Sonay Kartal को 2-6, 6-4, 6-2 से हराकर करियर का पहला WTA Title जीता। 2 घंटे 43 मिनट के मैच में शानदार Comeback।
अनन्य सोच । पोलैंड की Maja Chwalinska ने Wuhan Open के फाइनल में ब्रिटेन की Sonay Kartal को 2-6, 6-4, 6-2 से हराकर करियर का पहला WTA Title अपने नाम कर लिया। 25 वर्षीय च्वालिंस्का ने यह खिताब प्रतिष्ठित WTA 1000 स्तर पर जीता है, जो उनकी इस जीत को और खास बना देता है।
2 घंटे 43 मिनट का रोमांचक Final
फाइनल 2 घंटे 43 मिनट तक चला। च्वालिंस्का पहला सेट गंवाने के साथ-साथ एक break से भी पिछड़ गई थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त comeback किया। दूसरे सेट में स्कोर 4-4 की बराबरी पर था, जहां से पोलिश खिलाड़ी ने मैच का रुख पलट दिया। निर्णायक सेट में उन्होंने दबदबा बनाए रखा और जीत पक्की की।
Osaka और Andreescu के खास Club में एंट्री
WTA 1000 फॉर्मेट 2009 में शुरू होने के बाद इस स्तर पर पहला खिताब जीतने वाली च्वालिंस्का चौथी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले Naomi Osaka (Indian Wells, 2018), Bianca Andreescu (Indian Wells, 2019) और Victoria Mboko (Montreal, 2025) यह कारनामा कर चुकी हैं।
तीसरी Left-Handed चैंपियन
च्वालिंस्का WTA 1000 खिताब जीतने वाली तीसरी left-handed खिलाड़ी भी बन गई हैं। उनसे पहले Maria Jose Martinez Sanchez और Petra Kvitova यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इस जीत के साथ च्वालिंस्का ने अपने करियर के सबसे बड़े पड़ाव को पार किया है।