राजस्थान में प्रशासनिक हलचल तेज: होली के बाद जारी हो सकती है IAS-IPS तबादला सूची, बड़े स्तर पर फेरबदल के संकेत

राजस्थान में प्रशासनिक हलचल तेज: होली के बाद जारी हो सकती है IAS-IPS तबादला सूची, बड़े स्तर पर फेरबदल के संकेत

Ananya soch: Administrative Reshuffle

अनन्य सोच। Rajasthan Transfers: राजस्थान की (Bureaucracy Rajasthan) ब्यूरोक्रेसी में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार (Rajasthan Government) राज्य सरकार होली के बाद और 10 मार्च से पहले (IAS Transfer List) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और (IPS Transfer Update) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर सकती है. माना जा रहा है कि इस बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिलेगा. जानकारी के मुताबिक कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और जिला कलेक्टरों के तबादले संभावित हैं. इसके साथ ही (RAS Officers) राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों की भी एक बड़ी सूची जारी होने की चर्चा है. सरकारी महकमों में चल रही चर्चाओं के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से किया जा सकता है. आगामी लोकहित योजनाओं और विकास कार्यों की गति को ध्यान में रखते हुए सरकार रणनीतिक बदलाव की तैयारी में है. यदि सूची तय समयसीमा में जारी होती है, तो राज्य के कई जिलों में नए प्रशासनिक चेहरे देखने को मिल सकते हैं.