RSRTC Dismissal Case: बिना टिकट यात्रियों पर सख्ती: रोडवेज के दो परिचालक बर्खास्त, वेतन भी जब्त

Feb 17, 2026 - 16:58
Feb 18, 2026 - 22:26
 0
RSRTC Dismissal Case: बिना टिकट यात्रियों पर सख्ती: रोडवेज के दो परिचालक बर्खास्त, वेतन भी जब्त

Ananya soch: RSRTC Dismissal Case

अनन्य सोच। Sardarshehar Depot News: राजस्थान रोडवेज ने बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने के मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए दो परिचालकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. कार्रवाई (Hanumangarh Depot Action) हनुमानगढ़ आगार की परिचालक सरोज कुमारी और सरदारशहर आगार के परिचालक सुनील कुमार के खिलाफ की गई. (Ticketless Travel Crackdown) दोनों पर एक दर्जन से अधिक मामलों में बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने के आरोप जांच में प्रमाणित पाए गए. 

(Rajasthan Roadways News) इस संबंध में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए. आदेशानुसार दोनों कर्मचारियों की निलंबन अवधि का वेतन भी जब्त किया गया है. यह कार्रवाई निगम के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों पर की गई. 

प्रबंधन के अनुसार, सरोज कुमारी को वर्ष 2020 में पुनर्बहाल कर जॉइनिंग आदेश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अब तक ड्यूटी जॉइन नहीं की. वहीं सुनील कुमार पर लगातार अनुशासनहीनता और नियम उल्लंघन के आरोप रहे हैं. निगम ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों से धोखाधड़ी और राजस्व हानि के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. रोडवेज प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी.