इंटीग्रेटेड स्टेडियम नीति-2015 के तहत प्रस्ताव आमंत्रित, नए निर्माण पर फिलहाल स्वीकृति नहीं

Ananya soch: Rural Sports Infra

अनन्य सोच। RSRDC Projects: युवा मामले एवं खेल मंत्री ( Youth Affairs Rajasthan) Rajyavardhan Singh Rathore ने विधानसभा में बताया कि (Stadium Development) इंटीग्रेटेड स्टेडियम नीति-2015 एवं मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा सकते हैं. (Sports Department Rajasthan) फिलहाल नए स्टेडियम निर्माण के लिए कोई स्वीकृति जारी नहीं हुई है. उन्होंने जानकारी दी कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा और छीपाबड़ौद में पूर्व में स्टेडियम निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं. वर्ष 2015-16 में दोनों स्थानों पर 51.21 लाख रुपये की राशि से चारदीवारी, मैदान समतलीकरण एवं अन्य कार्य संपन्न किए गए. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत छबड़ा स्टेडियम के छह कार्य स्वीकृत हुए, जिनमें कन्वेंशन सेंटर का कार्य निरस्त हो चुका है.