FBS Galentines Meet: महिलाओं की दोस्ती, उद्यमिता और नेटवर्किंग का प्रेरक संगम
Ananya soch: Jaipur Women Business
अनन्य सोच। Networking Forum: FBS Jaipur Event द्वारा आयोजित ‘Galentines Meet’ में महिला उद्यमिता, दोस्ती और नेटवर्किंग का उत्सव देखने को मिला. (Women Empowerment India) स्वेज फार्म स्थित आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने भाग लिया. फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत इंटरैक्टिव सेशन से हुई, जिसमें प्रभावी परिचय और प्रस्तुति कौशल सिखाए गए. फैशन और लाइफस्टाइल ट्रेंड्स शोकेस, DIY वैलेंटाइन केक मेकिंग (भावना मेहता) और सालसा-बचाता डांस सेशन ने माहौल को ऊर्जावान बनाया। कोर टीम मुनमुन पोद्दार, अक्षिता गर्ग, प्राची खंडेलवाल और अनी जैन ने नेटवर्किंग गेम्स और आकर्षक पुरस्कारों से आयोजन को यादगार बनाया. कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया.