Reliance Jio का बड़ा कदम: राजस्थान में शुरू हुआ ‘AI-Ready School’ अभियान
1100 से अधिक स्कूल जुड़े, छात्रों को मिलेगी भविष्य की तकनीक से जुड़ने की डिजिटल ताकत
Ananya soch: AI-Ready School
अनन्य सोच। डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मजबूत पहल करते हुए रिलायंस जियो ने Jio Institute के सहयोग से राजस्थान में (AI Education) ‘AI-Ready School’ अभियान की शुरुआत की है. इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य राज्य के स्कूलों में (Digital Learning);डिजिटल साक्षरता को नई ऊंचाई देना और छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भविष्य के लिए तैयार करना है. अब तक प्रदेश के 1100 से अधिक स्कूल इस अभियान से जुड़ चुके हैं.
अभियान के तहत छात्रों और शिक्षकों के लिए चार सप्ताह का निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस कोर्स में आधुनिक एआई टूल्स जैसे ChatGPT, जेमिनी 3 और एडोब एक्सप्रेस का उपयोग सिखाया जा रहा है. विद्यार्थियों को एआई के बुनियादी सिद्धांत, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल क्रिएटिविटी जैसे विषयों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है, ताकि वे तकनीकी बदलावों के अनुरूप खुद को ढाल सकें.
जो स्कूल अपने 100 या उससे अधिक विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक कोर्स पूरा कराते हैं, उन्हें जियो इंस्टीट्यूट की ओर से ‘AI-Ready School’ प्रमाणपत्र प्रदान किया जा रहा है. राजस्थान के 25 से अधिक स्कूलों को अब तक यह सम्मान मिल चुका है, जिससे शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है.
इसके साथ ही जियो के अनलिमिटेड 5G प्लान का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 35,100 रुपये मूल्य का 18 महीने का जेमिनी प्रो प्लान निःशुल्क दिया जा रहा है. इस विशेष पैकेज में 2 टीबी क्लाउड स्टोरेज, वीडियो निर्माण के लिए वियो 3.1, रिसर्च के लिए नोटबुक एलएम और फोटो क्रिएशन के लिए नैनो बनाना प्रो जैसे एडवांस टूल्स शामिल हैं.
यह अभियान न केवल डिजिटल शिक्षा को सशक्त करेगा, बल्कि राजस्थान के छात्रों को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगा.
Reliance Jio और Jio Institute के प्रतिनिधियों के अनुसार
यह पहल विद्यार्थियों को केवल तकनीक से परिचित कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एआई का जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग सिखाने की दिशा में एक ठोस कदम है.