60 मीटर कैनवास पर गूंजा विरोध: 17 साल से अहिंसात्मक आंदोलन कर रहे कला शिक्षक बोले– अब तो सुनो सरकार

Ananya soch: Art Education Rajasthan

अनन्य सोच। Jaipur 22 Godam Protest: जयपुर के 22 गोदाम धरना स्थल पर शुक्रवार को प्रदेशभर से आए बेरोजगार डिग्रीधारी कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने अनूठा और शांतिपूर्ण कलात्मक प्रदर्शन किया. पिछले 17 वर्षों से अलग-अलग रचनात्मक तरीकों से अपनी मांग उठा रहे अभ्यर्थियों ने इस बार 60 मीटर लंबे कैनवास बैनर पर लाइव पेंटिंग बनाकर, मूर्तिकला का प्रदर्शन कर और संगीत वाद्ययंत्रों के साथ गीत गाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया. 

“अररर... मुख्यमंत्री भजन लाल जी, कला शिक्षकों को नौकरी लगा दो जी... म्हाने करी ली एम.ए. पास...” जैसे गीतों के साथ कथक और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने आंदोलन को सांस्कृतिक स्वरूप दिया. अभ्यर्थियों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा कला शिक्षा के लिए करोड़ों का बजट भेजे जाने के बावजूद राजकीय विद्यालयों में कला शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही. उन्होंने कक्षा 1 से 10 तक अनिवार्य कला शिक्षा के लिए पद सृजन, नियमित भर्ती, “कला कुंज” पुस्तक का निःशुल्क वितरण और आर्ट एंड क्राफ्ट रूम में शिक्षण शुरू कराने की मांग की.