Jaipur International Film Festival: राजस्थानी संस्कृति ने बांधा समां, भवई और स्वागत गीत रहे आकर्षण

Jaipur International Film Festival: राजस्थानी संस्कृति ने बांधा समां, भवई और स्वागत गीत रहे आकर्षण

Ananya soch: Jaipur International Film Festival 

अनन्य सोच। राजधानी दिल्ली 13 फरवरी से सिनेमा, संस्कृति और वैश्विक संवाद के भव्य उत्सव की साक्षी बनी, जब Jaipur International Film Festival के बैनर तले JIFF–NDFF–GCC 2026 का शानदार आगाज़ हुआ . भारत मंडपम में सजे रेड कार्पेट समारोह में उम्मीद से कहीं अधिक फिल्मकार पहुंचे और दर्शकों ने खड़े होकर इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद लिया .

समापन समारोह India International Centre में गरिमामय अंदाज में सम्पन्न हुआ . 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 600 से ज्यादा फिल्मों की भागीदारी ने आयोजन को वैश्विक स्वरूप दिया .

पुरस्कार समारोह में “कडल कन्नी (The Mermaid)” और “भानु” बड़ी विजेता बनकर उभरीं . “कडल कन्नी” को ग्रीन रोज़ अवॉर्ड और सुनैना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान मिला, जबकि “भानु” के लिए अनुष्का चक्रवर्ती और आयनांशु बनर्जी को प्रमुख पुरस्कार प्रदान किए गए . पाकिस्तानी फिल्म “जमीला” ने ग्रीन रोज़ और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन अवॉर्ड जीतकर अंतरराष्ट्रीय सराहना हासिल की .

समापन दिवस पर “Cinema of the Next 10 Years” विषय पर वैश्विक संवाद आयोजित हुआ, जिसमें AI, OTT और नई तकनीकों पर गंभीर मंथन किया गया . साथ ही “Cinema of the Year – Indian Cinema Awards” और “Indian Cinema Fund” की घोषणा ने भारतीय सिनेमा के भविष्य को नई दिशा दी.