International Women’s Day: नारी सम्मान से ही मजबूत होगा राष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महिलाओं को किया सम्मानित
Ananya soch: International Women’s Day
अनन्य सोच। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने कहा कि नारी वह शक्ति है जो घर को उजाला देती है, समाज को मजबूत बनाती है और राष्ट्र को गौरवान्वित करती है. (Women Empowerment) उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी बेटियों को कमजोर नहीं समझना चाहिए और स्वयं को भी किसी से कमतर नहीं मानना चाहिए. (Nari Shakti) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं दीं. राजस्थान विधानसभा परिसर में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा और प्रवासी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर महिला सांसद, महिला विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं उपस्थित रहीं. देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सृजन, ममता और शक्ति का प्रतीक माना गया है. उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा— “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः”, अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है. उन्होंने राजस्थान के इतिहास में रानी पद्मिनी, पन्नाधाय, हाड़ी रानी और मीराबाई जैसी महान महिलाओं के साहस और त्याग को प्रेरणादायी बताया. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं राजनीति, प्रशासन, खेल, विज्ञान, कला और उद्यमिता सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं. उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें.