Sambhar Bird Festival: सांभर झील में सजेगा ‘बर्ड फेस्टिवल’ का रंगीन मंच
प्रवासी पक्षियों का दीदार, तकनीक और परंपरा का संगम 27 फरवरी को
Ananya soch: 2026, Rajasthan Forest Department
अनन्य सोच। eBird App: विश्वप्रसिद्ध Sambhar Lake में 27 फरवरी को (Bird Festival 2026) ‘Sambhar Bird Festival’ का आयोजन किया जाएगा. वन विभाग द्वारा कोच्या की ढाणी स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य झील की समृद्ध Wetland Ecology, जैव विविधता और प्रवासी पक्षियों के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है.
(RajasthanTourism) देश-विदेश से आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी और बर्ड वॉचर्स यहां दुर्लभ पक्षी प्रजातियों का अवलोकन कर सकेंगे. दूरबीन, स्पॉटिंग स्कोप, कैमरा और ड्रोन की मदद से आधुनिक बर्ड वॉचिंग अनुभव कराया जाएगा. झील में नमक उत्पादन की पारंपरिक प्रक्रिया का लाइव डेमो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.
स्कूली बच्चों के लिए बर्ड क्विज, पेंटिंग और जागरूकता प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. eBird ऐप की जानकारी देकर पक्षी गणना को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. एवियन बोटुलिज्म जैसी बीमारियों पर जागरूकता स्टॉल भी लगाए जाएंगे. ‘वेटलैंड मित्र पंजीकरण अभियान’ के माध्यम से आमजन को संरक्षण गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. वन विभाग ने अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है.