अटल ज्ञान केन्द्र बनेंगे आधुनिक लाइब्रेरी: गांव के युवाओं को मिलेगा घर पर ही प्रतियोगी तैयारी का अवसर

अटल ज्ञान केन्द्र बनेंगे आधुनिक लाइब्रेरी: गांव के युवाओं को मिलेगा घर पर ही प्रतियोगी तैयारी का अवसर

अनन्य सोच। CM Bhajanlal Sharma ने राज्य में शिक्षा और आधारभूत विकास को नई दिशा देते हुए (Atal Gyan Kendra) अटल ज्ञान केन्द्रों को आधुनिक लाइब्रेरी के रूप में स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। (Rural Education) उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अब गांव में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें और उन्हें शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इन केन्द्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं और डिजिटल संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, ई-मित्र सेवाएं और ऑनलाइन क्लासेस जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएं, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने भवन निर्माण में गुणवत्ता और उपयोगिता को प्राथमिकता देने तथा प्रत्येक केन्द्र के लिए एक मानक मॉडल डिजाइन तैयार करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और आमजन से प्राप्त सुझावों का गहन विश्लेषण करने को कहा। उन्होंने आगामी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं पर केंद्रित एजेंडा तय करने के निर्देश दिए। साथ ही, वंदे गंगा जल संरक्षण एवं पौधारोपण अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

(Smart City Jaipur) शहरी विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने जयपुर को स्मार्ट मैनेजमेंट और उन्नत तकनीक आधारित मॉडल सिटी बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम मॉडल अपनाने और उसे मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

AMRUT 2.0 के अंतर्गत सीवरेज कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में देरी पर जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने और एफएसटीपी व स्ट्रीट लाइट्स के कार्यों में तेजी लाने को कहा।