तीन दिन तक रैंप पर छाया फैशन का जलवा, टॉप मॉडल्स की अदाओं ने जीता दर्शकों का दिल
अनन्य सोच। राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय “ग्लैम फैशन वीक 2026 सीजन 1” फैशन, क्रिएटिविटी और ग्लैमर का शानदार उत्सव बनकर उभरा। इस भव्य आयोजन में देशभर की मॉडल्स ने रैंप पर अपने स्टाइल, कॉन्फिडेंस और आकर्षक अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैशन प्रेमियों के लिए यह शो किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं रहा।
ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न फैशन तक दिखा अनोखा फ्यूजन
फैशन वीक के दौरान रैंप पर अलग-अलग डिजाइनर कलेक्शंस पेश किए गए, जिनमें ट्रेडिशनल लहंगों, खूबसूरत साड़ियों और स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट्स का शानदार संगम देखने को मिला। मॉडल्स के ग्लैमरस मेकओवर और आकर्षक ज्वेलरी ने रैंप शो में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई, जिसने आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा भी प्रदान की।
नए टैलेंट्स को मिला बड़ा मंच
इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर पवन टांक और मिस ग्लैम राजस्थान की डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि ग्लैम फैशन वीक का उद्देश्य उभरते हुए मॉडल्स और नए टैलेंट्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना है।
तीन दिनों तक चले इस फैशन उत्सव में सुपर मॉडल्स ने अपने शानदार रैंप वॉक और दिलकश अदाओं से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। आयोजन में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेषज्ञ और फैशन लवर्स भी मौजूद रहे।