इस हफ्ते बंपर भर्ती! रेलवे-बैंक समेत 20 हजार से ज्यादा पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां, जानें पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते खुशखबरी लेकर आया है। रेलवे, बैंकिंग और SSC समेत कई विभागों में 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। जानिए किस विभाग में कितनी वैकेंसी, कितनी सैलरी और आवेदन की आखिरी तारीख क्या है।

Sep 6, 2026 - 23:24
Sep 6, 2026 - 23:34
 0
इस हफ्ते बंपर भर्ती! रेलवे-बैंक समेत 20 हजार से ज्यादा पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां, जानें पूरी डिटेल

Railway और Banking सेक्टर में निकली सबसे बड़ी वैकेंसी

अनन्य सोच। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह हफ्ता बेहद खास साबित हो सकता है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) में Apprentice के 4,471 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 8,200 से 9,600 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर तय की गई है। वहीं बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सबसे बड़ा मौका IBPS की ओर से आया है, जिसने Group B के तहत कुल 13,706 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है और सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 60,000 से 90,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर है।

SSC और Indian Overseas Bank में भी निकली शानदार भर्तियां

नौकरी के इस सिलसिले में Indian Overseas Bank ने भी 291 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, जिसके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है। इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 48,400 से लेकर 1,05,820 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है। इसके अलावा Staff Selection Commission (SSC) ने भी Senior और Junior Engineers समेत विभिन्न पदों पर कुल 1,748 वैकेंसी निकाली हैं। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है, जबकि सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए अंतिम तारीख 22 सितंबर रखी गई है। ऐसे में जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह मौका बेहद अहम साबित हो सकता है।