IGNOU PhD Entrance Exam 11 अक्टूबर को: जयपुर में सोडाला केंद्र पर होगी परीक्षा, सुबह 10 बजे से

IGNOU PhD Entrance Exam 2026 की तारीख 11 अक्टूबर है। जानें जयपुर Exam Centre कोड 2357, परीक्षा का समय, OMR पैटर्न और Admit Card से जुड़ी जरूरी बातें।

Oct 6, 2026 - 11:13
Oct 6, 2026 - 11:27
 0
IGNOU PhD Entrance Exam 11 अक्टूबर को: जयपुर में सोडाला केंद्र पर होगी परीक्षा, सुबह 10 बजे से

अनन्य सोच । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की जुलाई 2026 सत्र की PhD Entrance Exam 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

जयपुर में यहां होगी परीक्षा

जयपुर क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा IGNOU Exam Centre Code 2357, महात्मा ज्योतिराव फुले महिला बी.एड. कॉलेज, राम नगर एक्सटेंशन, सोडाला, जयपुर में होगी।

परीक्षा का समय और पैटर्न

परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चलेगी। यह Objective Type और OMR Based होगी, जिसकी अवधि तीन घंटे तय की गई है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

IGNOU क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने बताया कि परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र के अधीक्षक और संबंधित कर्मियों को विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्देश दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपने साथ Admit Card तथा वैध Photo ID Card जरूर लाएं। परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

किसी समस्या पर यहां करें संपर्क

क्षेत्रीय केंद्र ने अभ्यर्थियों से सभी नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके। किसी भी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के ईमेल rcjaipur@ignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।