जयपुर में Miss & Mrs Super Model Worldwide-2026: 40 देशों की मॉडल्स ने देखा शाही वैभव, 25 अक्टूबर को Grand Finale
40 देशों की सुपर मॉडल्स ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल और ज्वेलरी परंपरा को जाना। Miss & Mrs Super Model Worldwide-2026 का Grand Finale 25 अक्टूबर को आगरा रोड पर होगा।
अनन्य सोच । गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक विरासत, राजस्थानी संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय फैशन का संगम 25 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। प्रियंका'स इवेंट्स और एस्थेरिया बैरीज ग्रुप ऑफ होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की ओर से 'मिस एवं मिसेज सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड-2026' का आयोजन किया जा रहा है। ग्रैंड फिनाले रविवार को आगरा रोड स्थित एस्थेरिया बैरीज रिसॉर्ट एंड स्पा में होगा।
Heritage Tour: अल्बर्ट हॉल से ज्वेलरी तक
ग्रैंड फिनाले से पहले शनिवार को 40 देशों से आईं मॉडल्स ने जयपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिभागियों ने अल्बर्ट हॉल देखा और जयपुर की विश्वविख्यात आभूषण परंपरा को करीब से जाना। मॉडल्स सेठ पन्नालाल ज्वेलर्स भी पहुंचीं, जहां उन्होंने पारंपरिक भारतीय आभूषणों की बारीक कारीगरी, अनूठे डिजाइन और एंटीक ज्वेलरी कलेक्शन देखा।
Fashion और Culture का संगम
आयोजन की खासियत यह है कि मॉडल्स रैंप पर प्रतिभा दिखाने के साथ अपने देशों की संस्कृति से प्रेरित परिधान और स्वयं तैयार किए कलेक्शन भी विभिन्न राउंड्स में प्रस्तुत करेंगी। आयोजक डॉ. अजय शर्मा ने सभी मॉडल्स का स्वागत किया। 'बारात ऑन व्हील्स' के अनूठे अंदाज़ में मॉडल्स ने संगीत की धुनों पर डांस किया, जिससे स्वागत समारोह उत्सवमय बन गया।
आयोजकों का उद्देश्य: Cultural Exchange
प्रियंका नितिन दुबे (प्रियंका'स इवेंट्स) और डॉ. अजय शर्मा (चेयरमैन एवं फाउंडर, एस्थेरिया बैरीज ग्रुप) के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य मॉडलिंग क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देना और विभिन्न देशों की संस्कृतियों के बीच संवाद बढ़ाना है। मिस एवं मिसेज श्रेणियों के जरिए अलग-अलग आयु वर्ग और पृष्ठभूमि की प्रतिभाओं को आत्मविश्वास दिखाने का अवसर मिलेगा। अब सभी की निगाहें 25 अक्टूबर के Grand Finale पर हैं।