Jio 6G Roadmap: India Mobile Congress 2026 में Giga MIMO Radio पेश, 6G रोलआउट में अग्रणी रहने का दावा
Jio ने IMC 2026 में Giga MIMO Radio दिखाया। कंपनी का दावा, 6G रोलआउट करने वाले शुरुआती देशों में होगा भारत। 5G से 5 गुना ज्यादा Capacity का लक्ष्य।
IMC 2026 में Jio का 6G Showcase
अनन्य सोच। Jio ने 6G को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। कंपनी का दावा है कि 2030 में जब दुनिया 6G के स्टैंडर्ड फाइनल करेगी, तब भारत इसे रोलआउट करने वाले शुरुआती देशों में शामिल होगा। नई दिल्ली में चल रहे India Mobile Congress 2026 में Jio ने अपना Pre-6G Stack और Giga MIMO Radio प्रदर्शित किया। कंपनी इसे भारत का पहला Giga MIMO Radio बता रही है।
5G से कितना अलग होगा 6G?
Jio के मुताबिक 6G नेटवर्क की Capacity मौजूदा 5G से 5 गुना तक ज्यादा हो सकती है, जबकि Latency को करीब 10 गुना घटाने का लक्ष्य है। आसान भाषा में, नेटवर्क एक साथ ज्यादा डेटा और यूजर्स संभाल सकेगा और किसी कमांड का जवाब कम समय में मिलेगा। डेटा स्पीड बढ़ने की भी उम्मीद है। इसका फायदा Real-time AI, Holographic Video, मेडिकल और एजुकेशन जैसी सेवाओं में दिख सकता है।
Common Baseband Unit और AI-Native Network
Giga MIMO Radio के साथ Jio ने एक Common Baseband Unit भी दिखाई, जो 5G और 6G दोनों के लिए काम कर सकती है। कंपनी ने किसानों, डॉक्टरों और छात्रों तक AI आधारित सेवाएं पहुंचाने को संभावित उपयोग के रूप में पेश किया। Jio भविष्य के नेटवर्क को AI-Native और Quantum-Safe बनाने पर भी काम कर रहा है, ताकि तेज नेटवर्क के साथ Security भी मजबूत रहे।
Patents और Global Standards में भागीदारी
6G की दौड़ सिर्फ तकनीक की नहीं, बल्कि Global Standards तय करने में भागीदारी की भी है। Jio के अनुसार कंपनी ने 8,000 से ज्यादा Patents फाइल किए हैं, जिनमें सैकड़ों 6G से जुड़े हैं। साथ ही Global Standards में 934 से ज्यादा Contributions का दावा किया गया है। कंपनी इस विजन को "India's 6G in the Making" और "From India to the World" नाम दे रही है।