मिस राजस्थान 2026 ने रचा नया इतिहास 6500 रजिस्ट्रेशन और 1300 प्रतिभागियों के साथ बना देश का सबसे बड़ा ब्यूटी कॉन्टेस्ट
फैशन इंडस्ट्री में कदम रखने का सपना लिए युवतियों ने दिखाया आत्मविश्वास और टैलेंट
अनन्य सोच। राजस्थान के सबसे पुराने, बड़े और प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस राजस्थान 2026 ने इस बार देशभर में नया रिकॉर्ड कायम कर फैशन जगत में इतिहास रच दिया है। इस सीजन में 6500 से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए, जो देश के किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। वहीं पहले ऑडिशन में 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि रविवार को आयोजित अंतिम ऑडिशन में 1300 से अधिक युवतियों ने अपने टैलेंट और आत्मविश्वास का दम दिखाया।
फ्यूजन ग्रुप द्वारा प्राइम सफारी और रुवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित यह ऑडिशन जयपुर के 200 फीट स्थित होटल प्राइम सफारी में हुआ। राजस्थान के अलग-अलग शहरों और दूरदराज इलाकों से आई प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन और कैटवॉक राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची कई युवतियां अपने माता-पिता के साथ नजर आईं। प्रतिभागियों ने कहा कि मिस राजस्थान का मंच उनके सपनों को नई उड़ान देने का अवसर है।
इंटरव्यू राउंड के लिए चुनी जाएंगी 100 प्रतिभागी
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने जूरी पैनल के सामने आत्मविश्वास के साथ अपने हिडन टैलेंट को प्रस्तुत किया। फ्यूजन ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर योगेश मिश्रा और निमिष मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह मंच अब युवतियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवसरों का बड़ा जरिया बन चुका है। आगामी चरण में 100 प्रतिभागियों को इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित किया जाएगा।
ग्रैंड फिनाले 4 जुलाई को होगा आयोजित
डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि आने वाले दो महीनों में प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन्स, फिटनेस वर्कशॉप, टैलेंट राउंड, फोटोशूट, मेडिटेशन सेशन और प्री-फिनाले जैसी कई गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 4 जुलाई को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित किया जाएगा।