Mr Rajasthan Season-5: 2000 से ज्यादा एंट्री, मगर फाइनल में पहुंचेंगे सिर्फ चुनिंदा चेहरे — जयपुर ऑडिशन में दिखा गजब का जोश

राजस्थान के सबसे बड़े मेल पेजेंट "मिस्टर राजस्थान सीजन-5" के लिए जयपुर में हुए मेगा ऑडिशन ने साबित कर दिया कि प्रदेश के युवाओं में मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाने का जुनून किस हद तक बढ़ चुका है। जानिए कैसे 200 फाइनलिस्ट्स ने जजों के सामने अपना टैलेंट शोकेस किया और अब आगे क्या होगा इस ग्रैंड कॉम्पिटिशन में।

Jun 21, 2026 - 22:58
Jun 22, 2026 - 09:47
 0
Mr Rajasthan Season-5: 2000 से ज्यादा एंट्री, मगर फाइनल में पहुंचेंगे सिर्फ चुनिंदा चेहरे — जयपुर ऑडिशन में दिखा गजब का जोश

अनन्य सोच। राजधानी के अजमेर रोड स्थित डी'सुरा क्लब में रविवार को "ए इन्फिनिटी टेकओवर्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस" ने राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित मेल पेजेंट "मिस्टर राजस्थान सीजन-5 2026" के मेगा ऑडिशन का भव्य आयोजन किया। इस ऑडिशन के लिए कुल 2000 से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि फाइनल राउंड के लिए राजस्थान के विभिन्न शहरों से करीब 200 प्रतिभागी पहुंचे।

ऑडिशन के दौरान कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस, रैंप वॉक, ग्रूमिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स का जबरदस्त प्रदर्शन किया। आयोजन में सभी प्रतिभागियों के लिए ब्लैक टी-शर्ट और जींस का खास ड्रेस कोड तय किया गया था।

आयोजक अनूप चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला पड़ाव उदयपुर और जोधपुर में होगा, ताकि प्रदेशभर के टैलेंट को मौका मिल सके। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले सितंबर माह में द ट्रेड इंटरनेशनल होटल में होगा, जहां फाइनलिस्ट्स प्रतिष्ठित खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।

जजों के पैनल में मिस्टर राजस्थान 2024 करण राजपुरोहित, मिस्टर राजस्थान 2025 रघुवीर बिश्नोई, मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 प्रीति सचदेवा और फैशन कोरियोग्राफर राहुल शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने बारीकी से हर प्रतिभागी का आकलन कर अगले राउंड के लिए चयन किया।

आयोजकों के अनुसार, "मिस्टर राजस्थान" सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को फैशन, मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्थापित होने का सशक्त प्लेटफॉर्म है। पिछले चार सीजन की सफलता के बाद इस बार भी युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।