पीयूष गोयल बोले- 2047 तक विकसित भारत बनना तय, राहुल गांधी के बयान पर भी दिया करारा जवाब

ब्रिक्स देशों के व्यापार मंत्रियों की अहम बैठक के लिए जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की आर्थिक ताकत से लेकर छात्र आंदोलन तक कई मुद्दों पर खुलकर बात की। जानिए क्या-क्या कहा उन्होंने...

Aug 7, 2026 - 06:50
Aug 7, 2026 - 06:53
 0
पीयूष गोयल बोले- 2047 तक विकसित भारत बनना तय, राहुल गांधी के बयान पर भी दिया करारा जवाब

अनन्य सोच। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) बुधवार को ब्रिक्स (BRICS) देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बैठक में शामिल देशों के मंत्री कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन करेंगे और इसके नतीजे सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में पेश किए जाएंगे।

गोयल ने कहा कि इस साल भारत को ब्रिक्स की अध्यक्षता (BRICS Presidency) मिलना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने दावा किया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत (Viksit Bharat) बनने की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

इसी दौरान दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयानों को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने प्रशासन के रुख को सही ठहराते हुए दावा किया कि प्रदर्शन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई थी।

परीक्षा पेपर लीक (Paper Leak) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और राज्यों से परीक्षा प्रणाली मजबूत करने की अपील की गई है।

जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोयल व राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) का पारंपरिक स्वागत किया। 12-13 अगस्त को वित्त मंत्रियों की बैठक और 19-22 अगस्त तक पर्यटन सत्र भी आयोजित होंगे।