Jaipur Architecture Festival: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बोलीं—राजस्थान का पत्थर विश्वभर की पहचान

Jaipur Architecture Festival: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बोलीं—राजस्थान का पत्थर विश्वभर की पहचान

Ananya soch: Jaipur Architecture Festival

अनन्य सोच।  India Stone Mart 2026 के दूसरे दिन जयपुर JECC Jaipur में जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का भव्य उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया. मुग्धा कन्वेंशन हॉल में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई. 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि (Rajasthan Stone Industry) राजस्थान का पत्थर, स्थापत्य और शिल्प परंपरा पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर अयोध्या, अक्षरधाम, ऐतिहासिक स्मारकों से लेकर विश्व के प्रतिष्ठित होटलों और इमारतों तक, राजस्थान के पत्थर का उपयोग गौरव का विषय है. 

दिया कुमारी ने “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए पारंपरिक स्थापत्य और आधुनिक आर्किटेक्चर के समन्वय पर ज़ोर दिया. (Indian Architecture) उन्होंने शिल्पग्राम और कारीगरों को मिले मंच की सराहना करते हुए कहा कि इससे कारीगरों, छात्रों और युवाओं को सीखने व निर्यात के नए अवसर मिलेंगे. 

उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर विश्व की पहली प्लांड सिटी है और वास्तुकला के क्षेत्र में इसका वैश्विक महत्व है. 

इस अवसर पर देश–विदेश के प्रख्यात आर्किटेक्ट्स, उद्योग प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और संस्थागत संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.