RPSC Assistant Director और Senior Scientific Officer Exam 13 से 16 अक्टूबर तक: 3 दिन पहले मिलेगा Admit Card

RPSC Senior Scientific Officer Exam 13 से 16 अक्टूबर तक होगी। जानें Admit Card कब आएगा, कैसे करें Download, परीक्षा समय, Entry Time और ID Proof के नियम।

Oct 5, 2026 - 22:52
Oct 5, 2026 - 22:54
 0
RPSC Assistant Director और Senior Scientific Officer Exam 13 से 16 अक्टूबर तक: 3 दिन पहले मिलेगा Admit Card

अनन्य सोच । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की Assistant Director एवं Senior Scientific Officer Exam 2025 तथा Senior Scientific Officer Exam 2026 का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में होगी।

परीक्षा का समय

पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक रहेगी। OMR Sheet के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

कब और कैसे मिलेगा Admit Card

अभ्यर्थी परीक्षा से 7 दिन पहले SSO Portal पर लॉगिन कर अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकेंगे। Admit Card परीक्षा से 3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट और SSO Portal पर अपलोड किए जाएंगे। आयोग की वेबसाइट पर Admit Card लिंक में आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज कर इन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा। SSO Portal पर लॉगिन कर Citizen Apps में उपलब्ध Recruitment Portal लिंक से भी डाउनलोड की सुविधा रहेगी।

Entry Time और ID Proof के नियम

परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा, उसके बाद किसी को अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को अद्यतन मूल रंगीन Aadhaar Card साथ लाना होगा। फोटो पुरानी या अस्पष्ट होने पर वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसा मूल पहचान-पत्र ले जाया जा सकता है, जिसमें रंगीन और स्पष्ट फोटो हो। Admit Card पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाना जरूरी है। स्पष्ट फोटो पहचान-पत्र के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

दलालों से सावधान, नकल पर सख्त सजा

आयोग ने अभ्यर्थियों से किसी दलाल या बहकावे में न आने की अपील की है। रिश्वत या प्रलोभन की स्थिति में प्रमाण सहित आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 और 2635255 पर सूचना दें। अनुचित साधन अपनाने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।